मुरादाबाद, अगस्त 30 -- Moradabad News: जनपद में स्वाइन फ्लू के केसों की संख्या लगातार बढ़ने के रुझान को देखते हुए मंडलीय जिला अस्पताल में स्वाइन फ्लू के संक्रमित मरीजों को भर्ती करने के लिए बेड बढ़ा दिए गए हैं। अब पंद्रह बेड पर मरीजों को भर्ती करके इलाज किया जाएगा। पूर्व में अस्पताल में स्वाइन फ्लू के मरीजों के इलाज के लिए दस बेड की व्यवस्था की गई थी। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ.प्रदीप वार्ष्णेय ने बताया कि ऊपर के फ्लोर पर स्वाइन फ्लू वार्ड बनाया गया है साथ ही अब ग्राउंड फ्लोर पर स्थित सारी वार्ड को भी स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए रिजर्व कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- फ्रंटलाइन वर्कर्स को लगेगा स्वाइन फ्लू से बचाव का टीका सारी वार्ड में पांच बेड पर स्वाइन फ्लू के संक्रमित मरीज भर्ती किए जाएंगे। कम व मध्यम लक्षण वाले मरीजों को अस...