मुरादाबाद, जुलाई 26 -- Moradabad News: वार्ष्णेय जागृति समिति की ओर से रविवार को स्वतंत्रता सेनानी भवन, कंपनी बाग में भारत माता की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह ने भारत माता की प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया। साथ ही अपने संबोधन में उन्होंने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सांस्कृतिक गौरव को सुदृढ़ बनाए रखने का आह्वान करते हुए समिति के इस प्रेरणादायी प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

आगामी समारोह के विशिष्ट अतिथि इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट युवराज सिंह व जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) दीपक वार्ष्णेय विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने समिति द्वारा किए जा रहे राष्ट्रहित एवं समाजहित के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि भारत माता की यह प्रतिमा नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम, सांस्कृ...