मुरादाबाद, अक्टूबर 5 -- Moradabad News: मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल स्मार्ट सिटी के प्रभारी अनिल मित्तल से मिला। उन्होंने बुध बाजार से इंपीरियल तिरोह तक की समस्याओं से अवगत कराया। बताया कि इस मार्ग पर अधिकतर साइन बोर्ड बंद हैं। फुटपाथ की नालियों पर पत्थर न होने से सफाई नहीं हो पा रही है। रास्ते में डिवाइडर भी टूट गए हैं और दुकानों के आगे के लगे बोर्ड भी टूट गए हैं। पर्वों के देखते हुए यह व्यवस्था शीघ्र दुरुस्त कराई जाए। नेतृत्व जिलाध्यक्ष हरीश भसीन ने किया। अजय अग्रवाल, पुनीत अग्रवाल, शरद चतुर्वेदी, कुशाल टंडन,संजीव गुप्ता, संजय सहगल, रूप् कमल माहेश्वरी, गुलशन आहूजा शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...