मुरादाबाद, अक्टूबर 9 -- Moradabad News: मुरादाबाद। जिले में प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों के चयन और ट्रायल की तारीखें घोषित कर दी गई हैं। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार सोनकपुर स्टेडियम में जिला और मंडल स्तरीय ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक-बालिका टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय ट्रायल 16 अक्टूबर को शाम तीन बजे और मंडल स्तरीय ट्रायल 17 अक्टूबर को सुबह 11 बजे होगा। प्रतियोगिता 23 से 25 अक्टूबर तक वाराणसी में आयोजित होगी। सीनियर पुरुष फुटबॉल के लिए जिला स्तरीय ट्रायल 14 अक्टूबर और मंडल स्तरीय ट्रायल 15 अक्टूबर को होगा। इसके मुकाबले 23 से 30 अक्टूबर तक वाराणसी में होंगे। वहीं, जूनियर बालक बास्केटबॉल के जिला और मंडल स्तरीय ट्रायल 26 और 27 अक्टूबर क...