मुरादाबाद, अक्टूबर 25 -- Moradabad News: मुरादाबाद। स्कॉलर्स डेन के छात्र विराट अवस्थी ने इंडियन ओलंपियाड क्वालीफायर इन मैथमेटिक्स 2026 में सफलता प्राप्त कर संस्थान एवं जिले का नाम रोशन किया है। विराट ने लगातार दूसरी बार इस प्रतिष्ठित परीक्षा को उत्तीर्ण किया है। इससे पहले उन्होंने वर्ष 2025 में भी परीक्षा क्वालीफाई की थी। उत्तर प्रदेश में इस वर्ष कुल 40 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। इसमें स्कॉलर्स डेन के छात्र विराट अवस्थी भी शामिल हैं। उनकी यह उपलब्धि गणित के प्रति उनकी निरंतर मेहनत, लगन और प्रतिभा को दर्शाती है। इस सफलता के साथ विराट अवस्थी ने अगले चरण की परीक्षा रीजनल मैथमेटिकल ओलंपियाड 2026 के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: डीपीएस के 24 विद्यार्थी गणित ओलंपियाड में सफल अब वे इस परीक्षा के अगले स्तर ...