मुरादाबाद, अक्टूबर 1 -- Moradabad News: मुरादाबाद। विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं देने और सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने की जिम्मेदारी के बीच माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य बढ़ते खर्च से परेशान हैं। बिजली के भारी-भरकम बिल, जर्जर भवनों की मरम्मत, सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था, रंगाई-पुताई और कक्षा छह से आठ तक की परीक्षाओं में होने वाले खर्च ने विद्यालयों का आर्थिक दबाव बढ़ा दिया है। ऐसे में प्रधानाचार्य परिषद ने विद्यालयों के बढ़ते खर्च को देखते हुए फीस में आवश्यक बढ़ोतरी की गुंजाइश देने की मांग उठाई। गुरुवार को चित्रगुप्त इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य परिषद मुरादाबाद की बैठक एवं सम्मान समारोह आयोजित हुआ। जिसमें प्रधानाचार्यों ने अपनी समस्याएं संयुक्त शिक्षा निदेशक शिवलाल और जिला विद्यालय निरीक्षक रितु तोमर के सामने रखीं। प्रधानाचार्य...