Moradabad News: स्कूलों समेत कई स्थानों पर मिशन शक्ति का चला अभियान
मुरादाबाद, अक्टूबर 14 -- Moradabad News: मिशन शक्ति अभियान के तहत आज हावर्ड कान्वेंट स्कूल गढ़ी, प्राथमिक विद्यालय कस्बा, थाना चौराहा, रामलीला चौराहा, मेन बाजार छह स्थानों पर महिलाओं व बालिकाओं को सरकार द्वारा चलाए गए अभियान, योजनाओं व वूमेन पावर हेल्पलाइन नंबर 1090 चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 महिला हेल्पलाइन 181 एंबुलेंस 108 102 112 आदि के बारे में जानकारी दी। एस आई प्रीति ने बालिकाओं और महिलाओं को जागरुक करते हुए कहा कि यदि किसी भी विषय में पूरी जानकारी होती है तो उस विषय पर आत्मविश्वास बढ़ जाता है इसलिए महिलाओं की सुरक्षा और रक्षा के लिए शान द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देकर आत्मरक्षा और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान महिला कांस्टेबल काजल, अरुंधति, पूनम, विजय भारती आदि मौजूद रहीं।फोटो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.