मुरादाबाद, अगस्त 27 -- Moradabad News: बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों में बच्चों को विभिन्न बीमारियों से बचाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, रैलियां और अभियान चलाए जाते हैं, लेकिन मच्छरों से बचाव के इंतजाम धरातल पर नजर नहीं आ रहे हैं। डीएम के निर्देश के बाद भी स्कूलों में फागिंग नहीं हो रही है। हालांकि अधिकारियों के अनुसार फागिंग का कार्य शुरू हो चुका है। संघ के पदाधिकारियों के अनुसार बेसिक और माध्यमिक स्कूलों में मच्छरों से बचाव के लिए फागिंग तक नहीं कराई जा रही है। बारिश के मौसम में जलभराव और मच्छरों की बढ़ती संख्या के कारण डेंगू समेत अन्य मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। बता दें कि डीएम ने स्कूलों में साफ-सफाई रखने सहित बचाव के लिए जरूरी निर्देश दिए हैं। वही...