Moradabad News: स्कूलों के आसपास गुटखा-सिगरेट बेचने वाले 40 दुकानदारों पर जुर्माना
मुरादाबाद, अगस्त 5 -- Moradabad News: मुरादाबाद में स्कूली बच्चों को तंबाकू और नशीले पदार्थों से दूर रखने के लिए जिला प्रशासन ने बुधवार को विशेष अभियान चलाया। अपर जिलाधिकारी नगर अंकुर श्रीवास्तव के नेतृत्व में पीली कोठी क्षेत्र स्थित विभिन्न स्कूलों के आसपास दुकानों की सघन जांच की गई। अभियान के दौरान स्कूलों के निकट तंबाकू उत्पाद बेचने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई करते हुए करीब 40 दुकानदारों पर आठ हजार रुपये का जुर्माना लगाया। जांच के दौरान कई दुकानों पर गुटखा, पान मसाला, बीड़ी, सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद खुलेआम बिकते पाए गए। प्रशासन ने संबंधित दुकानदारों को तत्काल ऐसे उत्पाद हटाने के निर्देश दिए और भविष्य में स्कूलों के आसपास तंबाकू एवं नशीले पदार्थों की बिक्री न करने की सख्त चेतावनी दी। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य और भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.