मुरादाबाद, अक्टूबर 2 -- Moradabad News: मुरादाबाद। भारत स्काउट एवं गाइड की ओर से आकांक्षा विद्यापीठ इंटर कॉलेज में आयोजित हो रहे तृतीय सोपान जांच शिविर का दूसरा दिन उत्साह, अनुशासन एवं सेवा भावना के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर के दूसरे दिन चित्रगुप्त इंटर कॉलेज, आकांक्षा विद्यापीठ इंटर कॉलेज, मुरादाबाद इंटर कॉलेज, अंबिका प्रसाद इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज तथा मेथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज के स्काउट एवं गाइड्स ने विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। गांधी जयंती के अवसर पर जिला आयुक्त स्काउट डॉ. हिमांशु यादव के साथ स्काउट-गाइड्स ने श्रमदान एवं स्वच्छता अभियान में सहभागिता की। शिविर के सफल संचालन में प्रशिक्षक मनोज कुमार, अजय कुमार, रानी सैनी एवं प्रवीण सहित अन्य स्काउट-गाइड का सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...