मुरादाबाद, अगस्त 8 -- Moradabad News: ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम अल्हापुर भीकन में शनिवार को सोलर पैनल शोरूम का खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज पाण्डेय और कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने उद्घाटन किया। इस दौरान मंत्री मनोज पाण्डेय ने कहा कि सोलर पैनल अपनाने से आम उपभोक्ताओं का बिजली बिल लगभग शून्य हो सकता है। इससे मध्यमवर्गीय और गरीब परिवारों को बड़ी आर्थिक राहत मिलेगी। उन्होंने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की सराहना की। कहा कि सरकार द्वारा घरों की छतों पर सोलर सिस्टम लगाने के लिए सब्सिडी दी जा रही है। विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने कहा कि सौर ऊर्जा बिजली बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण का भी प्रभावी माध्यम है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: सोलर लगाएंगे तो घटेगा बिजली बिल, सूर्य घर योजना का उठाएं लाभ हर घर में सौर ऊर्जा का उपयोग बढ़ने से देश ऊर्जा के...