मुरादाबाद, नवम्बर 3 -- Moradabad News: जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा भ्रामक सूचनाओं से सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की है। जिला मजिस्ट्रेट अनुनय झा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने कहा कि सोशल मीडिया के उपयोग में सतर्कता एवं जिम्मेदारी बरती जाए। जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर एवं विभिन्न वेबसाइटों सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होने वाली किसी भी खबर, संदेश अथवा वीडियो को उसकी सत्यता की पुष्टि किए बिना साझा न करें। किसी भी माध्यम से प्राप्त सूचना को आगे प्रसारित करने से पहले उसके स्रोत और विश्वसनीयता की जांच अवश्य कर लें। निराधार एवं भ्रामक सूचनाओं को साझा करना अनजाने में भी अफवाहों को बढ़ावा दे सकता है। जिससे समाज में भ्रम, तनाव और कानून-व्यवस्...