Moradabad News: सोनकपुर स्टेडियम में राज्य स्तरीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ, 18 मंडलों की टीमें ले रहीं हिस्सा
मुरादाबाद, अक्टूबर 22 -- Moradabad News: मुरादाबाद। सोनकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में गुरुवार से तीन दिवसीय राज्य स्तरीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन डीआईजी मुनीराज जी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के 18 मंडलों की टीमें अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पहले दिन से ही मैदान पर रोमांचक और संघर्षपूर्ण मुकाबले शुरू हो गए।क्रीड़ा अधिकारी सुनील सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। खिलाड़ियों के रहने और खाने-पीने की उचित व्यवस्था की गई है। यह भी पढ़ें- Moradabad News: सोनकपुर स्टेडियम में आज से शुरू होगा कबड्डी का महामुकाबला तीन दिन तक चलने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.