Moradabad News: सैनी समाज पीडीए का मजबूत स्तंभ : राम अवतार सैनी
मुरादाबाद, अक्टूबर 5 -- Moradabad News: मुरादाबाद। सपा द्वारा रविवार देर रात कोहिनूर तिराहा स्थित बैंक्वेट हाल में सैनी पीडीए जनसभा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राम अवतार सैनी ने कहा कि देर रात तक सैनी, कुशवाहा, मौर्य समाज के लोगों की मौजूदगी बताती है कि समाज जाग चुका है। आरोप लगाया कि भाजपा ने सैनी समाज को केवल वोट बैंक समझा और अपेक्षित सम्मान नहीं दिया। अखिलेश यादव ने पीडीए के माध्यम से पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों को एकजुट करने का काम किया है। सैनी समाज पीडीए का मजबूत स्तंभ है। उन्होंने कहा कि 2027 में सैनी समाज की ताकत से उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना लक्ष्य है। जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने कहा कि यह जनसभा ऐतिहासिक है। आयोजक हरपाल सैनी ने सैनी समाज को एक मंच पर लाने का काम कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.