मुरादाबाद, जुलाई 10 -- Moradabad News: विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल द्वारा मनाए जा रहे सेवा सप्ताह के तहत बिलारी नगर एवं बिलारी ग्रामीण प्रखंड में जिला संगठन मंत्री विश्व हिन्दू परिषद देवेश कुमार राणा के नेतृत्व में शुक्रवार को पौधरोपण का कार्यक्रम किया गया। जिसमें प्रकृति को बचाए रखने, वृक्षों का पालन पोषण आदि पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के तहत अनेकों प्रकार के पौधे रोपे गए और उसके संरक्षण का भी संकल्प लिया गया। इस मौके पर रजनीश गर्ग जिला उपाध्यक्ष, शिवम गुप्ता जिला संयोजक बजरंग दल, जयदेव सिंह जिला सेवा प्रमुख, राहुल शर्मा नगर अध्यक्ष, विनोद कुमार प्रखंड मंत्री, यश कुमार, सुनील कुमार नगर संयोजक बजरंग दल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Moradabad News: विहिप बजरंग दल ने कटघर में किया पौधरोपण यह भी पढ़ें- Lucknow News: वीएचपी कार...