मुरादाबाद, जुलाई 11 -- Moradabad News: सेंट मैरीज कॉन्वेंट स्कूल, अगवानपुर में शनिवार को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए इन्वेस्टिचर सेरेमनी का आयोजन किया गया। समारोह में नव-निर्वाचित छात्र परिषद को बैज एवं सैश पहनाकर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सेवा भावना एवं उत्तरदायित्व का विकास करना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी व उद्यमी निखिल महेंद्रू रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को ईमानदारी, समर्पण और नेतृत्व के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- Faridabad News: स्कूल अलंकरण समारोह आयोजित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...