मुरादाबाद, नवम्बर 18 -- Moradabad News: मुरादाबाद। कांशीराम नगर स्थित सेंट मीरा एकेडमी में बुधवार को अंतरविद्यालयीय ऑन-द-स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर आकर्षक चित्र बनाए। प्रतियोगिता का शुभारंभ शिक्षा निदेशिका अक्षरी प्रकाश, वित्त निदेशिका पर्णिका प्रकाश और मुख्य अतिथि संजीव कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। निर्णायक मंडल में केजीके कॉलेज की सहायक प्रोफेसर डॉ. कुलविंदर कौर और मूर्तिकार मुकेश कुमार शामिल रहे। कक्षा छह से आठ वर्ग में आर्यन्स इंटरनेशनल के दुष्यंत भारद्वाज प्रथम और शिरडी साई पब्लिक स्कूल के अद्विक सिंह द्वितीय रहे। कक्षा नौ से 12 वर्ग में पीएमएस पब्लिक स्कूल की मारिया खान प्रथम और शिरडी साई पब्लिक स्कूल की आद्रिका शर्मा द्वितीय रहीं। विजेताओं ...