Moradabad News: सेंट पॉल्स इंटरनेशनल स्कूल में बाल दिवस पर ''जॉयफेस्ट'' की धूम
मुरादाबाद, नवम्बर 14 -- Moradabad News: नगर स्थित सेंट पॉल्स इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में शनिवार को बाल दिवस के अवसर पर भव्य और रंगारंग ''जॉयफेस्ट'' का आयोजन किया गया। उत्सव में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मकता, कलात्मक कौशल और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में डॉक्टर, पुलिस अधिकारी, शिक्षक, वैज्ञानिक, सैनिक और कलाकारों की आकर्षक वेशभूषा धारण कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने-अपने किरदारों का मंचन भी किया। जॉयफेस्ट में विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए विभिन्न व्यंजनों के फूड स्टॉल अभिभावकों और आगंतुकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहे। यह भी पढ़ें- Gangapar News: शैक्षणिक प्रदर्शनी में बच्चों ने दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.