Moradabad News: सुरजन नगर- शरीफ नगर मार्ग निर्माण को विधायक ने भेजा प्रमुख सचिव को पत्र
मुरादाबाद, जुलाई 16 -- Moradabad News: सपा विधायक नवाब जान ने सुरजन नगर- शरीफ नगर मार्ग की हालत खस्ता बताते हुए इस मार्ग का तत्काल निर्माण या मरम्मत करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मार्ग की हालत बहुत ज्यादा खराब है और इस पर आवागमन ठप हो सकता है। सपा विधायक नवाब जान में मंडलायुक्त आञ्जनेय कुमार के माध्यम से प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग, लखनऊ को पत्र भेज कर कहा है कि वित्तीय वर्ष 2026 -27 में जनपद मुरादाबाद में बहसुमा चांदपुर- ठाकुरद्वारा - जसपुर राज्य राज मार्ग (स्टेट हाईवे 147) को आई.आर.क्यू.पी. योजनान्तर्गत प्रारम्भिक आगणन की वित्तीय स्वीकृति प्रदान किया जाना बहुत ही ज्यादा जरूरी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.