Moradabad News: सुरजन नगर में कान्हा को लगाया लड्डुओं का भोग
मुरादाबाद, सितम्बर 4 -- Moradabad News: शुक्रवार को जन्माष्टमी के पावन पर्व पर सुरजन नगर के मुख्य बाजार झंडा चौक पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में अनेक कार्यक्रम एवं झांकियों का आयोजन किया गया।यहां उपस्थित महिला पुरुष भक्तों ने भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा को विधि विधान एवं श्रद्धा पूर्वक सुसज्जित किया। इसके उपरांत लड्डू गोपाल को महिलाओं ने लड्डुओं का भोग लगाया। तत्पश्चात नन्हे कान्हा को झूले में भी झुलाया गया। यहां पर आयोजित किए गए कार्यक्रम में भगवान श्री कृष्ण से संबंधित अनेक झांकियों का संजीव नाट्य मंचन कलाकारों द्वारा किया। भगवान श्री कृष्ण के जन्म, श्री कृष्ण को वासुदेव द्वारा ले जाए जाने, नन्हे गोपाल का अटखेलियां करना आदि झांकियां का संजीव मंचन प्रस्तुत किया गया। यह भी पढ़ें- Chapra News: नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की' का जयघोष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.