Moradabad News: सुरजननगर क्षेत्र में वन विभाग ने पिंजरे का स्थान बदला
मुरादाबाद, जुलाई 10 -- Moradabad News: वन रेंज के सुरजननगर क्षेत्र में तेंदुआ के घर में घुसकर एक बकरी को निवाला बनाने के बाद से ग्रामीणों में दहशत है। वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर पगमार्क मिलने के बाद पिंजरे की जगह बदलकर घटना स्थल के पास लगा दी है। पानूवाला की मढईयो गांव में तेंदुआ की गतिविधियों को देखते हुए वन विभाग ने गांव में पिंजरा लगा दिया था। इसके बाद भी तेंदुए ने बेहद चालाकी के साथ एक घर में घुसकर बकरी को निवाला बना लिया था। विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के प्रयास तेज कर दिए। वन क्षेत्राधिकारी रवि गंगवार ने पिंजरे का स्थान बदलकर घटनास्थल के पास पिंजरा लगवाया,जबकि ग्रामीणों ने नियमित गश्त और सुरक्षा की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.