मुरादाबाद, जुलाई 6 -- Moradabad News: नगर पालिका परिषद परिसर में एस.एस.डब्ल्यू. के तत्वावधान में स्वच्छता कर्मियों के लिए सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में नगर पालिका क्षेत्र में कार्यरत सभी स्वच्छता कर्मियों एवं सुपरवाइजरों को सुरक्षित तरीके से कार्य करने के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि सीवर, सेप्टिक टैंक, नालों एवं सड़कों की सफाई के दौरान निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करना अत्यंत आवश्यक है। कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरणों के उपयोग, संभावित खतरों की पहचान तथा आपातकालीन परिस्थितियों में अपनाई जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।मुख्य प्रशिक्षक शादाब अली ने कहा कि सुरक्षा नियमों की अनदेखी के कारण सीवर और सेप्टिक टैंकों की सफाई के दौरान कई बार ...