मुरादाबाद, जुलाई 8 -- Moradabad News: मुरादाबाद। दक्षिण पश्चिम मानसून एक बार फिर मुरादाबाद और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय हुआ है। जिसके चलते लगातार दूसरे दिन सुबह के समय पड़ी बारिश की फुहारों ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने का एहसास कराया। शाम को बारिश की झड़ी लग गई। कृषि के क्षेत्र से जुड़े लोगों में और बारिश होने की आस जाग उठी और आगामी फसलों का उत्पादन बढ़ने की उम्मीद खिल गई। एक हफ्ते तक मानसूनी बादलों की बेरुखी के बाद मंगलवार सुबह झमाझम बारिश के साथ मानसून ने फिर अपनी सक्रियता दर्ज कराई। जिससे मौसम खुशगवार हो गया। बुधवार को भी सुबह आसमान पर बादल घिरे और करीब घंटे भर हल्की से मध्यम बारिश हुई। दिन के समय मौसम खुल गया, लेकिन, बादल छाए रहने और नम हवा चलने के चलते उमस भरी गर्मी का एहसास कम रहा। शाम चार बजे के बाद आसमान फिर घने बाद...