मुरादाबाद, जुलाई 27 -- Moradabad News: जयंतीपुर स्थित श्रीजी मिलन धर्मशाला में चल रही श्रीमद् भावगत कथा को विश्राम दिया गया। अंतिम दिन कथा व्यास कविचंद्र दास ने कथा का आरंभ हरे कृष्ण हरे कृष्ण...महामंत्र के साथ किया। उन्होंने सुदामा और कृष्ण की मित्रता का वर्णन करते हुए कहा मित्रता ऐसी ही होनी चाहिए। व्यवस्था में राधे श्याम सैनी, मनोरमा गुप्ता, रीता सैनी, गोपाल प्रजापति, सुनीता राघव, प्रेमवती, नीलम सैनी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...