Moradabad News: सील किए गए अपंजीकृत क्लीनिक का सामान स्वास्थ्य विभाग ने किया जब्त
मुरादाबाद, जुलाई 22 -- Moradabad News: अपंजीकृत क्लीनिक में महिला की संदिग्ध मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है। मंगलवार को विभागीय टीम ने पहले से सील किए गए क्लीनिक पर पहुंचकर चिकित्सा उपकरण, दवाइयों समेत अन्य सामान जब्त कर अपने कब्जे में ले लिया। तेरह जुलाई को जनपद रामपुर के थाना टांडा क्षेत्र के ग्राम भोला नंगला निवासी 40 वर्षीय महिला की प्रसव के बाद क्लीनिक में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। घटना के बाद परिजनों ने क्लीनिक संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।मामले का संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य विभाग ने 15 जुलाई को क्लीनिक को सील कर दिया था। बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम दोबारा मौके पर पहुंची। अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.