मुरादाबाद, सितम्बर 27 -- Moradabad News: सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसयटी मुरादाबाद की बैठक रविवार को रामलीला ग्राउंड लाजपत नगर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष डीके गुप्ता ने की। बैठक में मौजूद प्रो अरुण कुमार अग्रवाल व आरके भटनागर ने गणेश चतुर्थी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान गणेश प्रथम पूज्य देवता हैं, इनकी पूजा होनी चाहिए ना कि गणेश प्रतिमा का विसर्जन होना चाहिए। रामगंगा विहार ने इसकी शुरुआत कर दी है, इसके लिए सभी को जागरूक होना चाहिए।संस्था की कार्यकारिणी में 75 वर्ष पूरे करने पर मनोहर लाल कत्याल को सम्मानित किया।एपी सिंह,घनश्याम सिंह,कामेंद्र सिंह,राम गुप्ता, राजेंद्र अग्रवाल, सुरेंद्र महाजन, श्याम सिंह, सुभाष चंद्र गुप्ता आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...