मुरादाबाद, अगस्त 6 -- Moradabad News: सीएल गुप्ता वर्ल्ड स्कूल में गुरुवार को शैक्षिक प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता और नवाचार को मंच प्रदान करना तथा उन्हें पुस्तकीय ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव और जीवनोपयोगी कौशलों से जोड़ना रहा। कार्यक्रम में मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह, पुलिस उपमहानिरीक्षक मुनिराज जी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल सहित कई विशिष्ट अतिथि शामिल हुए। विद्यालय की प्रबंधिका ज्योति गुप्ता ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने ग्लोबल इनोवेशन एंड रिसर्च, मॉडल यूनाइटेड नेशंस, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग एवं गणित, कोडिंग एवं रोबोटिक्स, समकालीन थिएटर, डिबेट, पब्लिक स्पीकिंग, कविता, आर्ट एंड क्राफ्ट, ग्राफिक्स, उद्यमिता एवं स्टार्ट...