मुरादाबाद, जुलाई 16 -- Moradabad News: सीएम पोर्टल पर मिली शिकायत के बाद नगर निगम ने सीधी सराय लंगड़े की पुलिया और कटघर के गाड़ीखाना जाने वाले मार्ग पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और बुलडोजर की मदद से सड़क पर किये गए अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान मामूली नोकझोंक भी हुई। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकारियों का सामान भी जब्त किया। नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान भी काटे। स्थानीय लोगों का कहना था कि सड़क पर लंबे समय से अतिक्रमण होने के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती थी। राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। शिकायत के बाद हुई कार्रवाई से लोगों ने राहत की उम्मीद जताई है। नगरायुक्त दिव्यांशु पटेल ने चेतावनी दी कि शहर में जहां भी सड़क और सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्र...