मुरादाबाद, जुलाई 14 -- Moradabad News: लाइनपार क्षेत्र में चल रहे सीएम ग्रिड निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार से स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अधूरे निर्माण के कारण धूल और बरसात में कीचड़ ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। धूल के गुबार से लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार प्रदूषण से फेफड़ों से जुड़ीं बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। स्थानीय निवासियों सोनू प्रजापति, उमेश सिरोही, अजय सैनी, देशराज शर्मा, गिरीश कुमार सैनी, संतोष सैनी सोमपाल ने बताया कि निर्माण कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है। सड़कें खोदकर छोड़ दी गई हैं। जिससे बारिश के दौरान जलभराव और कीचड़ की समस्या और गंभीर हो गई है। रोजाना राहगीरों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ...