मुरादाबाद, अक्टूबर 1 -- Moradabad News: मुरादाबाद। लाइनपार इलाके में केल्टन स्कूल से लेकर चौधरी चरण सिंह तक मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (सीएम ग्रिड) के तहत हो रहे कार्यों का नगर आयुक्त हिमांशु कौशिक ने गुरुवार को निरीक्षण कर गुणवत्ता परखी। निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता निर्माण विभाग की ओर से बताया कि परियोजना का 55 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है, जबकि 45 फीसदी अभी अधूरा है। निर्माण कार्य को शत प्रतिशत पूरा करने की समय सीमा 31 दिसंबर 2026 बताई गई। नगर आयुक्त ने सीएम ग्रिड के कार्यों की धीमी प्रगति को लेकर सवाल खड़े किए। उन्होंने मुख्य अभियंता से परियोजना की धीमी प्रगति की वजहों को पूरी तरह से स्पष्ट करते हुए विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...