Moradabad News: सीएचसी में रक्तदान शिविर, मरीजों को बांटे फल
मुरादाबाद, सितम्बर 17 -- Moradabad News: बिलारी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को सीएचसी बिलारी में रक्तदान शिविर और फल वितरण कार्यक्रम हुआ। भाजपा जिला सह-संयोजक लवी सक्सेना, नामित सभासद गीता कोहली और अर्चना वैश्य ने शिविर का उद्घाटन किया। इसके बाद अस्पताल में भर्ती मरीजों और तीमारदारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना गया और फल वितरित किए गए। आयोजकों ने बताया कि रक्तदान के जरिए जरूरतमंद मरीजों की मदद करने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता, मनोज ठाकुर, अंकुर भटनागर, रविंद्र सिंह, गीता शर्मा, राजीव सैनी, दिनेश चौधरी, वीरपाल कोहली, हरिशंकर आर्य, नवनीत यादव, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जैन, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजपाल सिंह समेत अन्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- भा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.