Moradabad News: सिहारी लददा में लगा निशुल्क चिकित्सा शिविर
मुरादाबाद, जुलाई 11 -- Moradabad News: क्षेत्र के ग्राम सिहारी लददा में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की ओर से सेवा सप्ताह के तहत गायत्री बालिका विद्यापीठ में निशुल्क शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सभी छात्र-छात्राओं ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया और निशुल्क दवाइयां प्राप्त की इसके अलावा समस्त ग्रामीण भी निशुल्क चिकित्सा सुविधा का लाभ उठाया। चिकित्सा शिविर में दांत, नाक, कान आदि समस्त बीमारियों का विशेषज्ञ द्वारा परीक्षण कर दवाई वितरित की गई। कुल लाभार्थियों की संख्या 68 रही। जिसमें 30 लाभार्थियों को दवाई वितरित की गई और 14 बच्चों की आंख का जांच कर चश्मा आदि का नंबर दिया गया। कार्यक्रम शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक राम सिंह वानप्रस्थी द्वारा दीप प्रज्वलित करके शिविर का उद्घाटन किया गया। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: चिकित्सा शिविर में 155 मरीज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.