मुरादाबाद, अगस्त 1 -- Moradabad News: जिस मोमबत्ती फैक्ट्री में आग लगी पहले वहां मयूर आइसक्रीम नाम से फैक्ट्री चलती थी। बाद में मालिक ने उसी में अभिषेक इंटरप्राइजेज नाम से मोमबत्ती की फैक्ट्री डाल दी थी। बताया गया कि जिस फैक्ट्री में आग लगी उसमें गैस सिलेंडर, केमिकल से भरे ड्रम आदि रखे थे। आग लगने पर करीब आठ सिलेंडर और केमिकल के ड्रम धमाके के साथ फटे। आग का भयानक रूप देख एसएसपी सतपाल अंतिल को समझते देर नहीं लगी कि यदि इस पर जल्द काबू न पाया गया तो मोहल्ले के कई घर चपेट में आ जाएंगे। ऐसे में एसएसपी सतपाल अंतिल, एसपी सिट कुमार रणविजय सिंह, एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह, एसपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र गंगवार और एएसपी अभिनव द्विवेदी व सीओ कुलदीप कुमार गुप्ता ने खुद मोर्चा संभाला। यह भी पढ़ें- Moradabad News: आबादी के बीच बनी मोम की फैक्ट्री में लगी भी...