मुरादाबाद, जुलाई 16 -- Moradabad News: सिख समुदाय ने समाज से जुड़ी समस्याओं और उनके समाधान पर मंथन किया। वक्ताओं ने कहा समस्याओं के निदान के लिए एकजुटता जरूरी है। क्लासिक बैंक्वेट हाल में प्रदेश सिख गुरुद्वारा कोऑडिनेशन कमेटी की हुई बैठक जिले के अनेक गुरुद्वारों के प्रधान एवं पदाधिकारियों सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। मुख्य रूप से कमेटी के अध्यक्ष परविंदर सिंह भी शामिल रहे। उन्होंने कहा सिख समुदाय की समस्याओं का समाधान संगठित रहकर ही किया जा सकता है। उन्होंने शिक्षा, युवाओं का मार्गदर्शन, गुरुद्वारों का विकास, धार्मिक गतिविधियों के संचालन सहित समाज के अन्य विषयों पर भी चर्चा की। बैठक में आए अन्य लोगों ने भी उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया। इसके समाधान आवश्यक कदम उठाने पर सहमति बनी। संयोजक सरदार गुरुप्रीत सिंह दुआ ने आभार व्यक्त...