मुरादाबाद, अक्टूबर 21 -- मुरादाबाद में दुर्गा पूजन का समापन Moradabad News: मुरादाबाद। बंगाली समाज का पांच दिवसीय दुर्गा पूजन बुधवार को मूर्ति विसर्जन के साथ संपन्न हो गया। अंतिम दिन दशमी पूजन और सिंदूर खेला मनाया गया। इसमें महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। सभी एक-दूसरे के सिंदूर लगाकर ढोल की थाप पर झूमते रहे। बाद मूर्तियों को कांठ रोड स्थित रामगंगा घाट ले जाकर जयकारों के साथ विसर्जित किया गया। सार्वजनिन बंगाली एसोसिएशन के मनोरंजन सदन में चल रहे दुर्गा पूजन में पुरोहित बोनोमाली चक्रवर्ती ने दशमी पूजन कराया। इसके बाद महिलाओं ने सिंदूर खेला मनाया। उन्होंने एक-दूसरे के सिंदूर लगाकर कार्यक्रम की सफलता के लिए बधाई दी। गीतों और ढोल की थाप के साथ नृत्य भी किया। इसके बाद मूर्ति को कांठ रोड स्थित रामगंगा तट ले जाकर जयकारों के साथ विसर्जित कर ...