मुरादाबाद, अक्टूबर 15 -- Moradabad News: खंड विकास अधिकारी उमाकांत मुद्गल ने गुरुवार को ग्राम पंचायत अधिकारियों की बैठक में महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश देते हुए कहा कि 25 और 26 अक्टूबर को सामूहिक विवाह योजना का शिविर लगने जा रहा है, जिसके लिए घर घर जाकर सत्यापन करें ताकि कोई भी अपात्र योजना का लाभ न उठा पाए। गुरुवार को खंड विकास कार्यालय में ग्राम पंचायत अधिकारियों और ग्राम विकास अधिकारियों की बैठक में खंड विकास अधिकारी उमाकांत मुद्गल ने कहा कि आगामी 25 और 26 अक्टूबर को तहसील मुख्यालय पर सामूहिक विवाह योजना का शिविर लगने जा रहा है जिसमें 90 जोड़ों को लाभान्वित करने का लक्ष्य है। इसी योजना में कोई भी अपात्र जोड़ा लाभ न उठा पाए इसके लिए घर-घर जाकर सत्यापन करें। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना में 161 का लक्ष्य है इसके लिए भी घर-घर जाकर...