मुरादाबाद, जुलाई 7 -- Moradabad News: नगर पालिका परिषद बिलारी में पालिका अध्यक्ष रघुराज सिंह और अधिशासी अधिकारी रजनी सिंह ने आगामी त्योहारें एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान को दृष्टिगत रखते हुए कर्मचारियों की बैठक ली। जिसमें सभी को नगर में सफाई व्यवस्था, कीटनाशक छिड़काव, प्रकाश व्यवस्था, सड़क-हाईवे आदि की सफाई दुरूस्त कराये जाने के निर्देश दिए, साथ ही नगर बिलारी स्थित गोशाला का औचक निरीक्षण किया। बैठक के दौरान नवागन्तुक रिवन्यू इन्सपेक्टर पवन सिंह, गौरव राय, उमेश कुमार, शाहिद हुसैन, अरविन्द प्रताप सिंह, हुकुम सिंह, विनय कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...