मुरादाबाद, अक्टूबर 23 -- Moradabad News: बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए विद्युत विभाग की ओर से शुक्रवार सहसपुर विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र के तहत चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान अमरपुरकाशी गांव में बिजली कनेक्शनों की जांच की गई। अवर अभियंता सुरेश कुमार के मुताबिक चेकिंग के दौरान तेजेंद्र सिंह पुत्र रामकुमार के यहां 1.921 किलोवाट और रोहित कुमार पुत्र शिशुपाल सिंह के यहां 1.202 किलोवाट का लोड दर्ज किया गया। विभागीय चेकिंग रिपोर्ट के आधार पर दोनों मामलों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है उन्होंने बताया कि विद्युत विभाग की ओर से बिजली चोरी रोकने और राजस्व वसूली के लिए चेकिंग अभियान लगातार चलाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...