मुरादाबाद, अगस्त 28 -- Moradabad News: मुरादाबाद। भाई-बहन के आपसी प्यार और विश्वास का त्योहार रक्षाबंधन शुक्रवार को जिला कारागार मुरादाबाद में भी धूमधाम से मनाया जा रहा है। रक्षाबंधन पर सलाखों के पीछे बंद भाइयों की कलाई पर राखी बांधने को सुबह से महिलाओं और युवतियों की कतार लगी है। इस दौरान जेल प्रशासन की ओर से भी विशेष इंतजाम किया गया है। यह भी पढ़ें- Deoria News: बंदी भाई के कलाई पर सजा बहनों का प्यार, जेल से निकलती बहनों के आंखों में दिखा आंसू जेल प्रशासन के इंतजाम जेल में शुक्रवार को सुबह आठ बजे से ही मिलाई शुरू करा दी गई। जेल प्रशासन की ओर से बंदियों को राखी बांधने पहुंची बहनों के लिए बाहर ही टेंट लगवाया गया। उनके लिए जलपान की भी व्यवस्था की गई है। जेल गेट पर सघन जांच के बाद महिलाओं को अंदर प्रवेश दिया गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News...