Moradabad News: सरकारी नौकरी दिलवाने के नाम छह लाख की ठगी, रिपोर्ट
मुरादाबाद, सितम्बर 30 -- Moradabad News: भोजपुर थाना क्षेत्र में दो लोगों ने सरकारी नौकरी दिलवाने के नाम पर पीड़ित साजिद से छह लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना भोजपुर क्षेत्र के मोहल्ला गुलड़िया मुराद निवासी साजिद ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि जनपद संभल के एचोड़ा कम्बोह थाना क्षेत्र के मखनपुर निवासी अंकित उसका परिचित है। अंकित ने साजिद को बताया कि संभल के एचोड़ा कम्बोह निवासी जितेंद्र सिंह सरकारी विभाग में नौकरी लगवाने का काम करता है। उसका भाई भी आर्मी है। इसके बाद अंकित ने जितेंद्र से साजिद को मिलवाया। साजिद ने जितेंद्र को पांच लाख 65 हजार रुपये दे दिए और 35 हजार रुपये अंकित को ऑनलाइन दिए। कई माह बीतने के बाद भी साजिद की नौकरी नहीं लगी तो उसने दोनों से फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.