मुरादाबाद, जुलाई 12 -- Moradabad News: हिंदू कॉलेज, मुरादाबाद परिसर में व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण में वृद्धि तथा जनसामान्य में प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करना रहा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी मुरादाबाद मंडल, प्रो. रीना वालिया ने पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संरक्षण का आधार नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ जीवन की अमूल्य धरोहर हैं। प्रत्येक नागरिक को पौधे लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण का भी संकल्प लेना चाहिए। प्राचार्य प्रो. सत्यव्रत सिंह रावत, राजीव कुमार, डॉ. कृति श्रीवास्तव, डॉ. दीपा बालियान, डॉ. दिलीप सैनी, प्रो. मुकेश बाबू, डॉ. अमित वैश्य एवं डॉ. सी...