मुरादाबाद, अक्टूबर 23 -- Moradabad News: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संविदा पर कार्यरत जनपद की सभी 164 एएनएम काम पर लौट आई हैं। डेढ़ सौ से ज्यादा एएनएम कई दिनों से गैरहाजिर चल रही थीं। ये एएनएम हड़ताल में शामिल बताई गईं। एनएचएम के जिला कार्यक्रम प्रबंधक रघुवीर सिंह ने बताया कि एनएचएम के संविदा कर्मियों के बाद अब सभी एएनएम काम पर लौट आई हैं, लेकिन, जनपद में कार्यरत 231 सीएचओ (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) अब भी गैरहाजिर हैं। कई दिनों से हड़ताल पर रहने के चलते उनकी गैरहाजिरी दर्ज की जा रही है। जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर कुल 237 सीएचओ कार्यरत हैं। यह भी पढ़ें- Aligarh News: सीएचओ की छुट्टी में एएनएम संभालेंगी आयुष्मान आरोग्य मंदिर छह सीएचओ के मातृत्व अवकाश पर होने की बात सामने आई है। '' कई दिनों से सीएच...