मुरादाबाद, अक्टूबर 13 -- Moradabad News: एक सप्ताह की चुप्पी के बाद एक बार फिर तेंदुए की चहल कदमी बढ़ रही है। सुबह जंगल में तेंदुआ देखे जाने से ग्रामीणों में एक बार फिर दहशत बढ़ गई है। मंगलवार की सुबह मोहल्ला पट्टीवाला निवासी धर्मपाल सिंह अपने खेत पर घूमने गए थे। इसी दौरान सबदलपुर के जंगल में उन्होंने एक तेंदुए को खेत की मेढ़ पर बैठे देखा। तेंदुए को देखकर धर्मपाल घबरा गए। उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास खेतों में चारा काट रहे ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ गन्ने के खेत में घुस गया।ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने पहली बार तेंदुए को इतनी नजदीक से देखा है। घटना की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दे दी गई है। जंगल और खेतों में तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में नि...