मुरादाबाद, जुलाई 14 -- Moradabad News: स्थानीय निकाय सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष मानिक लाल नागर के नेतृत्व में पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने नगर विकास मंत्री एके शर्मा से मुलाकात की। उन्होंने प्रदेशभर के सफाई कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल की बात सुनने के बाद मंत्री एके शर्मा ने संबंधित अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताई और अपने अधीनस्थ अधिकारियों को प्रमुख सचिव तथा निदेशक के साथ शीघ्र वार्ता कराने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष मानिक लाल नागर को आश्वस्त किया कि कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए जल्द ही प्रमुख सचिव और निदेशक के साथ बैठक कराई जाएगी तथा मांगों के निस्तारण के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।प्रतिनिधिमंडल यह भी पढ़ें- Auraiya News: कर्मचारी परिषद ने उठाई लंबित एसीपी, वेतन और मू...