मुरादाबाद, अक्टूबर 24 -- Moradabad News: क्षेत्र के ग्राम हरोरा में पीडीए की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दलित समाज के लोगों सहित ग्रामीणों ने भाग लिया। इस दौरान समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और वर्ष 2027 में सपा को हर एक बूथ तक मजबूत बनाने पर जोर दिया। ग्रामीणों ने ग्राम हरोरा स्थित आंबेडकर पार्क को मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए सीसी टाइल्स सड़क का निर्माण कराए जाने पर उनका आभार जताया। इस सड़क के बनने से ग्रामीणों को आंबेडकर पार्क तक पहुंचने और आवागमन में सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान ने कहा कि पीडीए समाज के विभिन्न वर्गों को साथ लेकर साथ चलता है। इस अवसर पर भूप सिंह प्रधान, अमित जाटव, अरविंद सिंह, रतिभान सिंह, जरीफ मेंबर, आमिल मेंबर, अकीब अंसारी, विनीत जाटव, रोहित रामपाल सिंह, भारत सिंह आदि रहे...