मुरादाबाद, नवम्बर 4 -- Moradabad News: मुरादाबाद। सिविल लाइंस स्थित पुलिस लाइन में बुधवार को यातायात माह नवंबर का शुभारंभ किया गया। डीआईजी मुनिराज जी, जिलाधिकारी अनुज झा और एसएसपी सतपाल अंतिल ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया। अधिकारियों ने लोगों को यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार बनने का संदेश दिया। कार्यक्रम में एसपी यातायात रचना मिश्रा, सीओ यातायात शुभम पटेल, प्रभारी निरीक्षक यातायात मिथलेश कुमार सिंह समेत पुलिसकर्मी व आम नागरिक शामिल रहे। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: यातायात माह का शुभारंभ, जागरुकता की शपथ दिलाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...