मुरादाबाद, नवम्बर 10 -- Moradabad News: सिरसवां दोराहा से डूंगरपुर चौराहे तक सड़क की मरम्मत का काम पूरा नहीं होने से लोगों की परेशानी कम नहीं हो रही है। सड़क को गड्ढामुक्त बनाने के लिए शुरू किया गया कार्य बीच में ही अधूरा छोड़ दिया गया है। करीब तीन किलोमीटर हिस्से में मरम्मत कर दी गई, लेकिन शेष लगभग दो किलोमीटर सड़क बदहाल हालत में है। जगह-जगह बने गहरे गड्ढे वाहन चालकों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। वहीं टांडा-बाजपुर मार्ग पर भी सड़क निर्माण कार्य में लापरवाही सामने आ रही है। करीब पांच किलोमीटर सड़क का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन डूंगरपुर चौराहे और मानपुर से सिरसवां नहर तक कई स्थानों पर काम अधूरा पड़ा है। सड़क की खराब हालत के चलते दिनभर वाहनों की आवाजाही के दौरान धूल उड़ती रहती है। इससे आसपास के दुकानदारों के साथ ही स्थानीय निवासियों को भी...