मुरादाबाद, अगस्त 1 -- Moradabad News: युवा बर्तन व्यापार मंडल ने अन्नपूर्णा भवन साहू मोहल्ले में जीएसटी अधिकारियों के साथ संवाद किया। इसमें व्यापारियों की जीएसटी संबंधी समस्याएं गूंजती रहीं। डीसी -3 एसपी यादव, डीसी 2-रीना सिंह, एवं एसी-3 विनय शुक्ला ने व्यापारियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। उन्होंने हर संभव समाधान का प्रयास किया और जीएसटी के नियमों से भी अवगत कराया। मंडल के अध्यक्ष राजन मुदग्ल सहित विकास अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, विजय अग्रवाल, पवन अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, नरेंद्र अग्रवाल आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...