मुरादाबाद, जुलाई 29 -- Moradabad News: राजस्व कर्मियों की बैठक लेते हुए उपजिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने आदेश दिए कि भूमि की श्रेणी परिवर्तित कराए बगैर प्लॉटिंग की जा रही है, इसको गंभीरता से लेते हुए जांच की जाए और तत्काल रिपोर्ट दी जाए ताकि कार्यवाही की जा सके। तहसील सभागार में लेखपालों और राजस्व निरीक्षकों की बैठक लेते हुए उपजिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने निर्देश दिए कि नगर और ग्रामीण क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग की लगातार जानकारी मिल रही है। भूमि की श्रेणी परिवर्तित कराए बगैर प्लाटिंग की जा रही है, यह पूरी तरह गैरकानूनी और नियम विरुद्ध है। तत्काल सर्वे कर ऐसे लोगों को चिन्हित कर इसकी रिपोर्ट दी जाए ताकि कार्रवाई की जा सके। उन्होंने जनगणना में नगर और ग्रामीण क्षेत्र में कितने लोग नौकरी कर रहे हैं इसकी भी सर्वे का जानकारी दी जाए। बैठक में राजस्व निरी...