मुरादाबाद, अक्टूबर 22 -- Moradabad News: मोरा की मिलक स्थित संजीवनी गोशाला में श्री हरिनाम संकीर्तन किया गया। इसमें कथा व्यास आचार्य अभिषेक ने हरिनाम संकीर्तन का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि श्री हरि सर्व कल्याण कारी हैं। वहीं सृष्टि का पालन करते हैं। यह जन्म हजारों योनियों में सत्कर्म करने के बाद ही मिलता है इसलिए इस जन्म को व्यर्थ न जाने दें। व्यवस्था में राधा रानी, दीपिका, मनोरमा सिंह, सुनीता सिंह, दीपक, राजा, राजेंद्र सिंह आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...